सेवा एक स्वेच्छा है हर व्यक्ति केवल एक जरूरतमंदों की मदद करे-आनन्द पटेल दयालु

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने 251 जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और शाल
कोन – सोनभद्र । राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 251 जरूरतमंद लोगों को कंबल और शाल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद पटेल ‘दयालु’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि माता बरती देवी एवं प्रदेश संरक्षक श्री कृष्णकांत कुशवाहा ने किया। उन्होंने महिलाओं को शाल भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता शिबू शेख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष संतोष कनौजिया ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल ‘दयालु’ ने बताया कि उनके नेतृत्व में हर वर्ष 2000 महिलाओं को कंबल और शाल वितरित किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के प्रयासों से अब तक 4300 महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना की सामाजिक सेवाओं की सराहना की और महिलाओं को सशक्त बनाने के इस अभियान की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को मदद पहुंचाने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।